नयी दिल्ली , अगस्त 28 -- भारत और अर्जेंटीना ने चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) के सदस्य देशों की परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने यहां अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

आयोग के अनुसार, दोनों पक्षों ने आईआईसीडीईएम-2026 में तय दृष्टिकोण के अनुरूप लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई और चुनाव प्रबंधन तथा चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित