रांची , मई 19 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हम एसआइआर का स्वागत करते हैं लेकिन इसकी प्रक्रिया से हमें विरोध है।

श्री महतो ने आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एसआइआर की प्रक्रिया में योग्य और पात्र व्यक्ति इसमें छूटना नहीं चाहिए। पार्टी पूरे राज्य में बीएलए की नियुक्ति कर रही है 29000 बुथों में से 17281 बीएलए की नियुक्ति हो गई है। राज्य में मतदाताओं की मैपिंग हो रही है 2 करोड़ 64 लाख मतदाताओं का मैपिंग होना है लेकिन अभी भी 70 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। एसआइआर के दो चरण में छह करोड़ मतदाता डिलीट हो गए हैं अगले चरण में चार करोड़ को हटाने की संभावना है।

श्री महतो ने कहा कि चुनाव आयोग को नये मतदाता जोड़ना होता है मृत व्यक्ति को हटाना होता है लेकिन योग्य व्यक्तियों को भी मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। पहले एसआइआर की प्रक्रिया में नाम कटते थे अब नाम काटा जा रहा है।

कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री घूम-घूम पर उपदेश बांट रहे हैं अपनी असफलता को छिपाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं,5 दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों का दाम दो बार बढ़ाया गया। महंगाई को जायज ठहराने की कोशिश की जा रही है, रुपया का रिकॉर्ड स्तर पर अवमूल्यन हुआ है।छात्र-युवा आक्रोशीत हैं बेबस है लाचार होकर खुदकुशी कर रहे हैं। 2024 में हुई नीट के पेपर लीक पर बने संसदीय समिति द्वारा दिए गए सुझावों को कचरे के डब्बे में फेंक दिया गया। शैक्षणिक संस्थानों में भाजपा आरएसएस के विचारों को लागू करने के लिए आरएसएस के लोगों को उच्च पदों पर बैठाया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की जगह उनकी पीठ थपथपाई जा रही है, कांग्रेस हर जनहित के मुद्दे पर लड़ रही है। जनगणना में जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है लेकिन मकान की गणना में मकान मालिक की जाति का उल्लेख 12वें कॉलम में क्यों किया गया यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना और सरना धर्म कोड के मुद्दे पर लड़ाई होगी जातिगत जनगणना समाज का एक्सरे है कौन सी जाति किस स्थिति में है पता लगना चाहिए इस मापदंड को लेकर विकास योजनाएं बननी चाहिए।

एसआइआर में बंगाल और बिहार में जो हुआ वह झारखंड में हम नहीं होने देंगे।

संवाददाता सम्मेलन में सोनाल शांति ,सूर्यकांत शुक्ला, कमल ठाकुर भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित