कोलकाता , फरवरी 25 -- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के आग्रह पर राज्य में अपनी प्रतिनिधि टीम का तय दौरा टाल दिया है।

पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक चुनाव आयोग के उपायुक्त समेत करीब आठ अधिकारियों का समूह एक मार्च को बंगाल के दौरे पर आने वाला था । समूह का इसी दिन और दो मार्च को ज़िला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक तय थी।

आयोग ने बुधवार को बताया कि बंगाल दौरा टाल दिया गया है और नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

, पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने राज्य सरकार के अनुरोध के बारे में बताया कि इस दौरान कई बड़े कार्यक्रम और प्रशासनिक काम थे। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित होने वाली है, जबकि एक मार्च को ईडन गार्डन्स में भारत-वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट मैच होना है। इसके अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन की परीक्षाएं अभी जारी है । वहीं तीन मार्च को डोल यात्रा(होली) होगी। कानून एवं व्यवस्था की वजह से भी इसमें रुकावट आ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित