हैदराबाद , अप्रैल 30 -- चुनाव आयोग ने के. कविता की नयी राजनीतिक पार्टी को आधिकारिक तौर पर 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' के रूप में मंजूरी दे दी है।

सुश्री कविता ने इस महीने की शुरुआत में मेडचल के अद्वय कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के नाम की घोषणा की थी। नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद, चुनाव आयोग ने अब पार्टी के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।

पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, अधिकारियों ने बंजारा हिल्स स्थित सुश्री कविता के आवास पर जाकर उन्हें अनुमोदन पत्र (अप्रूवल लेटर) सौंपा। यह तेलंगाना के राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी के औपचारिक प्रवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित