मुंबई , अक्टूबर 01 -- महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) प्रक्रिया लागू करने को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) के खिलाफ बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों का समर्थन किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी ) युवाओं के नेतृत्व में इस आंदोलन को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को होने वाले 'जेल भरो' विरोध-प्रदर्शन और श्री राज ठाकरे तथा श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में 4 अक्टूबर को होने वाली बड़ी रैली दोनों का समर्थन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित