नयी दिल्ली , सितंबर 29 -- भारतीय युवा कांग्रेस के विधि विभाग ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन की औपचारिक सूचना देने और आवश्यक अनुमति लेने के लिए मंगलवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लिखित सूचना दी।

युवा कांग्रेस के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने लिखित सूचना पहले ही प्रशासन को देने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने पत्र स्वीकार करने से इनकार किया। लगातार आग्रह और बहस के बाद पुलिस ने अंततः पत्र प्राप्त कर लिया। युवा कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि संगठन शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहता है और भीड़, सुरक्षा, यातायात, ध्वनि व्यवस्था तथा स्वयंसेवकों की तैनाती से जुड़ी वैधानिक शर्तों का पालन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित