नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को निर्वाचन आयोग के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में विपक्षी दलों के कई सांसद भी शामिल हुए।
श्री गांधी और श्रीमती वाड्रा निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने श्री गांधी को जबरन उठाकर बस में बैठा दिया। श्रीमती वाड्रा ने मौके से हटने से इनकार कर दिया और जमीन पर बैठ गयीं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को उन्हें जबरन उठाकर बस में ले गई।
पिछले दो दिन से एसआईआर के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान दोनों नेताओं को दूसरी बार हिरासत में लिया गया है। मंगलवार सांसदों के संसद भवन से निर्वाचन सदन तक लोकतंत्र बचाओ मार्च के दौरान दोनों नेता दिनभर आकाशवाणी भवन परिसर में रहे। वे चुनाव आयोग से मिलने की मांग कर रहे थे। दिनभर चले धरना प्रदर्शन के बाद दोनों को देर शाम हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप भेजा गया जहां देर रात उन्हें रिहा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित