श्रीनगर , अक्टूबर 22 -- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने गुरूवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर चुनावी हार के डर से पंचायत और नगर निकाय चुनावों में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सत्तारुढ़ दल नहीं चाहता कि अन्य दलों को जमीनी स्तर पर प्रतिनिधित्व मिले।
भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री अशोक कौल के सम्मान में पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई की ओर से आयोजित विदाई समारोह के इतर संवाददाताओं से बात करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 'लिटमस टेस्ट' साबित होंगे। उन्होंने सरकार पर बिजली, एलपीजी सिलेंडर, नौकरियों और राशन के वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित