देहरादून/रुद्रप्रयाग , सितंबर 15 -- उत्तराखंड में श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर पिछले चार दिनों से चीरबासा क्षेत्र में लगातार पहाड़ से रुक रुक पत्थर गिरने के बाद मंगलवार को प्रशासन श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध तरीके से हेलमेट लगाकर आवागमन करा रहा है।

जिला प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने आज बताया कि श्री केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड की ओर आ रहे यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डी.डी.आर.एफ., वाई.एम.एफ., आपदा मित्र और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों को सुरक्षा हेलमेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टीम के जवान स्वयं यात्रियों को हेलमेट पहनाकर, आवश्यक सावधानियां बरतते हुए चीरबासा के संवेदनशील क्षेत्र से सुरक्षित रूप से पार करा रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित