नैनीताल , जून 12 -- उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से नैनीताल के लोक भवन गोल्फ क्लब में प्रतिष्ठित 'चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट' का आयोजन किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस. रावत और टूर्नामेंट संयोजक विनायक पंत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दो दिवसीय टूर्नामेंट में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश के साथ ही गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा बल्कि कानूनी क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों के बीच संवाद और समन्वय का एक बेहतरीन मंच भी बनेगा।
टूर्नामेंट के पहले दिन 13 जून को मुख्य न्यायाधीश द्वारा औपचारिक रूप से 'टी ऑफ' कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा। इसी के साथ दूसरे दिन 14 जून सुबह साढ़े सात बजे से फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। अंत में मुख्य न्यायाधीश की ओर से विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित