बीजिंग , मार्च 07 -- चीन ने स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव किया है और सभी प्रांत में प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के छात्रों के कक्षाओं के बीच 15 मिनट का अंतराल तथा प्रतिदिन दो घंटे के व्यायाम की पहल शुरू की है।

राष्ट्रीय अधिकारियों की निगरानी से पता चला है कि चीनी छात्रों के शारीरिक स्वास्थ्य का 'अच्छी-या-बेहतरीन' दर लगातार बढ़ रही है। जारी राष्ट्रीय विधायी सत्र के इतर संवाददाता सम्मेलन में चीन के शिक्षा मंत्री हुआई जिनपेंग ने शनिवार को बताया कि लगातार चार वर्षों से छात्रों में मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) की कुल दर में भी गिरावट आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित