, March 1 -- बीजिंग, 01 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि उसने हमेशा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को कायम रखा है और वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ताकत के इस्तेमाल का विरोध करता है।

गौरतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने ईरान के हालात पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

श्री वांग यी ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव को कहा कि जब ईरान-अमेरिकी बातचीत चल रही हो, तो उस दौरान अमेरिका और इजराइल का ईरान पर हमला करना मंजूर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित