वाशिंगटन , सितंबर 12 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नियमन को लेकर अपनी सरकार के रुख का बचाव करते हुए कहा कि 'चीन के खिलाफ' अमेरिका ने सुरक्षा उपाय लागू किये हैं।

उन्होंने शुक्रवार को प्रकाशित फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका ने एआई के लिए सुरक्षा उपाय लागू किये हैं, जबकि चीन में इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण उसके राष्ट्रपति शी जिनपिंग का है।

जब उनसे पूछा गया कि चीन के साथ एआई की दौड़ में अमेरिका की जीत सुनिश्चित करने और डेटा सेंटरों को लेकर चिंतित अमेरिकियों को आश्वस्त करने के लिए कौन से सुरक्षा उपाय किये जा सकते हैं, तो श्री ट्रंप ने एंथ्रोपिक का उदाहरण देते हुए कहा, "उन्होंने तीन महीने पहले कुछ ऐसा किया था, जो बहुत खराब था। हमने उन्हें रोक दिया। हमने उन्हें तुरंत रोक दिया।"इस साल की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन ने एंथ्रोपिक को सुरक्षा जोखिम करार देते हुए अमेरिकी सरकार के साथ काम करने पर रोक लगा दी थी। एक संघीय न्यायाधीश ने हालांकि पिछले महीने इस कदम को अवैध करार दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित