नयी दिल्ली , अगस्त 28 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में चीनी की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही, हालांकि अन्य जिंसों के दाम बढ़ गये।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 रुपये घटकर 5,935 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ 128 रुपये महंगा होकर 6,088 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 23 पैसे घटकर 64.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 54 रुपये बढ़कर 4,171 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 24 रुपये महंगा हुआ और 2,861 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 40 रुपये बढ़ गया।
दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 150 रुपये बढ़ गयी। मूंग दाल 87 रुपये और तुअर दाल 75 रुपये महंगी हुई। चना दाल का भाव 37 रुपये चढ़ गया। वहीं, मसूर दाल सात रुपये सस्ती हुई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा 74 रिंगिट की मजबूती के साथ 4,890 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.26 प्रतिशत चढ़कर 70.06 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित