नयी दिल्ली , अक्टूबर 10 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी की औसत कीमत घट गई। चीनी के साथ चावल और खाद्य तेलों में भी नरमी रही। गेहूं की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 12 रुपये टूटकर 5,151 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गुड़ पांच रुपये टूटकर 5,913 रुपये प्रति क्विंटल बिका। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत नौ पैसे बढ़कर 55.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 94 रुपये घटकर 4,124 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। चावल के उलट गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,886 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 21 रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत छह रुपये और चना दाल की तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मसूर दाल में 54 रुपये की गिरावट देखी गई। मूंग दाल 12 रुपये और उड़द दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित