नयी दिल्ली , अक्टूबर 16 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी की कीमत में तेजी बनी रही। चीनी के साथ चावल के दाम भी बढ़ गये। गेहूं में नरमी देखी गई जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट बढ़ रही।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 रुपये बढ़कर 5,386 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गुड़ भी 12 रुपये महंगा हुआ और 5,936 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत दो पैसे बढ़कर 57.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 53 रुपये बढ़कर 4,317 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,891 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटे के भाव में कमोबेश टिकाव रहा।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 61 रुपये और चना दाल की 51 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 45 रुपये और उड़द दाल 39 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई है। मसूर दाल 11 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित