नयी दिल्ली , अक्टूबर 27 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीन की कीमतों में तेजी देखी गई। चीन के साथ चावल का भाव भी चढ़ गया जबकि दालों और खाद्य तेलों में मिश्रित रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 17 रुपये बढ़कर 5,456 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गुड़ 11 रुपये सस्ता हुआ और 5,960 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 16 पैसे बढ़कर 58.78 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर 4,328 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं 2,913 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। वहीं, आटे का भाव तीन रुपये बढ़ गया।

दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंग दाल और मसूर दाल छह-छह रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 87 रिंगिट टूटकर 4,702 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.37 प्रतिशत गिरकर 66.76 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित