नयी दिल्ली , सितंबर 18 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ चावल और गेहूं में भी गिरावट रही। दालों तथा खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 13 रुपये घटकर 5,367 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ भी 11 रुपये टूटकर 5,940 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 पैसे घटकर 58.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 19 रुपये घटकर 4,148 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये टूटकर 2,865 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे की कीमत में तीन रुपये की गिरावट देखी गयी।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 80 रुपये और चना दाल की 12 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। उड़द दाल में छह रुपये और मूंग दाल में चार रुपये की गिरावट रही। तुअर दाल सात रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बोली गई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 38 रिंगिट गिरकर 4,898 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.40 प्रतिशत लुढ़ककर 68.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित