नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी की औसत कीमत बढ़ गई। चीनी के साथ चावल और गेहूं के भाव भी आज ऊपर रहे। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत चार रुपये बढ़कर 5,107 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ भी नौ रुपये की तेजी के साथ 5,902 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत आठ पैसे घटकर 55.06 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर 4,218 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,889 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव लगभग अपरिवर्तित रहा।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 58 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल 37 रुपये और उड़द दाल 33 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल चार रुपये चढ़ गई। मसूर दाल की कीमत छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 36 रिंगिट गिरकर 4,524 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.17 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित