नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चीनी की कीमतों में तेजी रही। चीनी के साथ चावल, गेहूं और दालों के भाव भी चढ़ गए। वहीं, अधिकतर खाद्य तेलों में नरमी रही।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर 5,443 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ 23 रुपये महंगा हुआ और 5,969 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 16 पैसे बढ़कर 58.59 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 29 रुपये बढ़कर 4,315 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,910 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटे का भाव 17 रुपये टूट गया। दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 53 रुपये और तुअर दाल की 48 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल 40 रुपये और मूंग दाल 25 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत कमोबेश स्थिर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित