नयी दिल्ली , सितंबर 01 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी, चावल, गेहूं और खाद्य तेलों के भाव टूट गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 37 रुपये घटकर 5,803 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ भी 11 रुपये फिसलकर 5,976 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 32 पैसे घटकर 62.96 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 19 रुपये घटकर 4,139 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं तीन रुपये सस्ता हुआ और 2,847 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी चार रुपये गिर गया।
दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल पांच रुपये और मसूर दाल चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। वहीं, चना दाल की कीमत 10 रुपये और उड़द दाल की आठ रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा 77 रिंगिट चढ़कर 4,971 रिंगिट प्रति टन पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.83 प्रतिशत चढ़कर 72.42 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित