नयी दिल्ली , सितंबर 22 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चावल और खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 14 रुपये घटकर 5,310 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ की कीमत 5,968 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 12 पैसे घटकर 58.02 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 17 रुपये बढ़कर 4,169 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं सात रुपये सस्ता हुआ और 2,876 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 10 रुपये टूट गया।

दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 36 रुपये और तुअर दाल की 27 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। मूंग दाल 16 रुपये और उड़द दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। वहीं, मसूर दाल 27 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 47 रिंगिट गिरकर 4,810 रिंगिट प्रति टन पर रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.81 प्रतिशत लुढ़ककर 68.29 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित