नयी दिल्ली , फरवरी 27 -- पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता गामिनी ने एक और शावक को जन्म दिया है। इसके साथ ही गामिनी के शावकों की संख्या चार हो गई है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार गामिनी ने इससे पहले इसी सप्ताह बुधवार को तीन शावकों को जन्म दिया था और चौथै शावक को शुक्रवार को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

श्री यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर गामिनी के चौथे शावक के जन्म की जानकारी देते हुए खुशी जताई कि कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता गामिनी ने चौथे शावक के जन्म दिया है। उनका कहना था कि इससे पहले गामिनी ने तीन और शावकों को जन्म दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित