बारां , मई 09 -- राजस्थान में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा की "जन संवाद यात्रा" शुक्रवार को कवाई मंडल क्षेत्र में जारी रही।
भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद श्री बैरवा ने टीगरी, महाराजपुरा, पटना, बरला, सिंधनी एवं हनीहेड़ा गांवों का दौरा करके ग्रामीणों से संवाद किया। गांवों में पेड़ की छांव के नीचे चौपाल लगाकर उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल सुमन, बलराम नागर एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित