हैदराबाद , फरवरी 27 -- हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी सौंदरराजन (90) का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनके चिलकुर स्थित आवास पर निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

मंदिर के वर्तमान मुख्य पुजारी एवं उनके पुत्र रंगराजन ने बताया कि श्री सौंदरराजन पिछले कुछ वर्षों से आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने दशकों तक श्रद्धा और अनुशासन के साथ मंदिर का संचालन किया और अपने आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए व्यापक सम्मान अर्जित किया।

श्री सौंदरराजन ने न केवल पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं, बल्कि वे एक शिक्षाविद् के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और रजिस्ट्रार के पद पर भी कार्य किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित