रायपुर , सितंबर 19 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग से पीड़ित बच्चे भाव्यांश साहू की सफल हृदय सर्जरी हुई है। स्वास्थ्य जांच के दौरान बीमारी की पहचान के बाद उसे उपचार के लिए सत्य साईं अस्पताल, नया रायपुर रेफर किया गया था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार फरवरी 2026 में शहरी चिरायु टीम धमतरी ने जालमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया था। इसी दौरान चिकित्सकों ने भाव्यांश में जन्मजात हृदयरोग के लक्षण पाए। इसके बाद टीम ने बच्चे को उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार के लिए सत्य साईं अस्पताल, नया रायपुर भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित