पटना , नवंबर 10 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर राज्य के समस्त नागरिकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्राप्त होता है। वहीं, भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित