चित्रकूट , सितंबर 16 -- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के थाना कर्वी अंतर्गत झांसी मिरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे मंगलवार देर रात पेट्रोल के टैंकर ने खुटहा के पास सड़क पार कर रहे दो बाइकों को टक्कर मारी। टक्कर लगने से दो बाइक सवार एवं तीन दोस्त सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया एक बाइक टैंकर में फंस गई जिसे टैंकर चालक घसीटा हुआ भरतकूप की ओर भाग निकला। सूचना पर शिवरामपुर पुलिस ने भरतकूप पुलिस को जानकारी दी। भरतकूप थाना प्रभारी विनोद राय ने टैंकर को कस्बे में चालक समेत पकड़ लिया। इधर सड़क पर लहू लुहान पड़े तीनों दोस्त पादरी गांव निवासी 24 वर्षी विक्रम और 26 वर्षीय बच्ची राम के अलावा रायपुरवा माफी निवासी 28 वर्षीय देवकी को शिवरामपुर चौकी प्रभारी रमेश मिश्रा ने एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल देवकी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि विक्रम और बच्ची उर्फ छीतानी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां आज बुधवार को इलाज के दौरान बच्ची उर्फ छितानी की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित