चित्रकूट , अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बड़ी बेलहरी ग्राम पंचायत के बेलहरी गांव निवासी बुधिया (45) भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज-चमक के बीच महिला पर बिजली गिर गई। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित