चित्रकूट , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रुखमा खुर्द स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बुधवार को बिजली के पोल में अचानक करंट उतरने से कैलहा गौशाला की दो गायों की मौत हो गई। समाजसेवी मुकेश पटेल ने आरोप लगाया कि बिजली के पोल में करंट उतरना कैलहा सबस्टेशन के अवर अभियंता एवं संबंधित कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विद्युत पोल में करंट उतरने की घटना बेहद गंभीर है और इससे भविष्य में किसी व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता था।

उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट से मामले की तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विद्युत व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित