चित्रकूट , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे शिवम राजपूत (12) पुत्र नवल और आशीष राजपूत (10) पुत्र गोविंद नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव काफी मशक्कत के बाद निकलवाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित