चित्रकूट , सितंबर 12 -- उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के थाना कर्वी अंतर्गत शुक्रवार देर रात एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसके पिता बृजलाल और भाई राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर के धुस मैदान स्थित रामलीला भवन के ठीक सामने शुक्रवार देर रात एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई और आग की चपेट में आने से सोहन वर्मा (42) की मौत हो गई जबकि पिता बृजलाल और भाई राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि परिवार कुर्सी बुनाई का काम करता था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल में पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित