चित्तौड़गढ़ , जनवरी 19 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खैर की तेरह टन से अधिक गीली लकड़ियों से भरे ट्रक को जब्त करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शमनीष त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूचना मिलने पर नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रक को रुकवाया। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें खैर की 13 हजार 505 किलोग्राम अवैध गीली लकड़ियां भरी हुई पाई गई।
उन्होंने बताया कि ट्रक जब्त करके चालक इमरान उर्फ इमान और खलासी इमरत खां गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित