चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 10 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिलने की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही है।
नव नियुक्त जिला कलेक्टर डा मंजू ने शुक्रवार को पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मैने विगत एक सप्ताह में जिले में जहां भी दौरा किया है वहां सबसे ज्यादा शिकायतें पात्र लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की आई है और इसे सुधारने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को लाभ मिलना मेरी प्राथमिकता में है।
डा मंजू ने पत्रकारों द्वारा बताई गई विभिन्न जन व प्रशासनिक समस्याओं को गंभीरता से लिया जिसमें प्रमुख रुप से नगर परिषद, नगर विकास प्रन्यास, स्वास्थ्य विभाग व श्रीसांवलियाजी मंदिर मंडल की लचर कार्य प्रणाली को लेकर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित