चित्तौड़गढ़ , मार्च 01 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के चन्देरिया थाना क्षेत्र में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) जयपुर ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक कार से तीन किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि पुलिस और एजीटीएफ के संयुक्त दल पे मान्दलदा क्षेत्र में एक कार की तलाशी ली तो उसमें दो प्लास्टिक की थैलियों में कुल तीन किलो 124 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि कार में सवार दो भाई राधेश्याम शर्मा एवं राहुल कुमार शर्मा काे गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित