चित्तौड़गढ़ , जुलाई 10 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र में गरीबों में बंटने वाले करीब 10 टन गेहूं को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आने के बाद रसद विभाग ने दुकानदार के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रसद विभाग चित्तौड़गढ़ के प्रवर्तन निरीक्षक विजय थालौद ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि राशमी तहसील स्थित उचित मूल्य दुकानदार पृथ्वीराज कच्छावा की गत 21 जनवरी 2024 को तत्कालीन प्रवर्तन अधिकारी हितेश जोशी की ओर से जांच की गयी थी। जांच में पाया गया कि दुकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण के लिए पोस मशीन में 11 हजार 283 किलोग्राम गेहूं दर्ज था, लेकिन मौके पर भौतिक रूप से केवल 1611 किलोग्राम गेहूं ही पाया गया।

पुलिस ने बताया कि इस प्रकार 9,672 किग्रा गेहूं का अंतर पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित