चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 26 -- राजस्थान में चितौड़गढ जिले के तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चार अभियानाें में एक टन से अधिक डोडा चूरा बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने रविवार को बताया "आपरेशन त्रिनेत्र" अभियान के तहत शनिवार रात नाकेबंदी के दौरान गंगरार, चंदेरिया एवं शम्भुपुरा थाना पुलिस ने चार अभियानों में कुल 1057 किलो 370 ग्राम डोडा चूरा और एक किलो 250 ग्राम अफीम, तीन जिंदा कारतूस बरामद किये। इन मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया जबकि दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। दो तस्कर फरार हो गये जिनकी पहचान कर तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित