चित्तौड़गढ़ , सितम्बर 09 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के तीन नगर निकायों चित्तौड़गढ़, रावतभाटा एवं बेगूं में बुधवार को करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मंजू ने बताया कि शाम छह बजे तक जिले की तीनों नगर निकायों में कुल एक लाख 59 हजार 97 मतदाताओं में से एक लाख 11 हजार 189 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नगर निकायवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चित्तौड़गढ़ में 98 हजार 229 में से 66 हजार 667, रावतभाटा में 38 हजार 910 में से 25 हजार 999 और बेगूं में 21 हजार 958 में से 18 हजार 523 मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति मतदाताओं का उत्साह नजर आया। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले नव मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मतदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित