चित्तौड़गढ़ , अक्टूबर 15 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी कस्बे में पुलिस एवं रसद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान एवं दुकान से चार क्विंटल से अधिक संदिग्ध घी जब्त किया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि राशमी कस्बे के अंदर अनिल पोखरना के मकान एवं दुकान पर अवैध रूप से देसी घी का भंडारण एवं विक्रय करने की सूचना पर रसद विभाग के खाद्य निरीक्षक मनीष शर्मा एवं कुलदीप मीणा के साथ राशमी थाने से पुलिस बल के साथ मकान की तलाशी लेने पर अलग अलग मार्का लगा सरस घी के टिन के डिब्बे, प्लास्टिक के डिब्बे मिले जिन पर सरस घी लिखा हुआ है।
संदिग्ध घी की जांच के लिए इसका नमूना लिया गया। संदिग्ध घी वजन चार क्विंटल 13 किलोग्राम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित