भरतपुर , जुलाई 24 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरागेट थाना क्षेत्र में चीन से चिकित्सकीय शिक्षा पूरी करके लौटे एमबीबीएस के एक छात्र ने गुरुवार को देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घटना के समय मृतक अनुराग (28) की मां दूध लेने घर से बाहर गयी थी।
सूत्रों ने बताया कि अनुराग विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) की तैयारी कर रहा था। अनुराग के पिता अशोक अलवर में सरकारी अस्पताल में डेंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग इसी वर्ष चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके लौटा था। परिजनों के अनुसार अनुराग पढ़ाई में काफी होशियार था। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित