नयी दिल्ली , मार्च 29 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और चीनी की कीमतों में नरमी रही जबकि खाद्य तेल और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 45 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,852 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 22 रुपये टूटकर 2,797 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव दो रुपये बढ़कर 3,296 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 72 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। उड़द दाल 68 रुपये और चना दाल पांच रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल में 19 रुपये की गिरावट रही। मसूर दाल का भाव चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा।

बीते सप्ताह पाम ऑयल में औसतन 219 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। मूंगफली तेल 74 रुपये और सरसों तेल 48 रुपये फिसल गया। सूरजमुखी तेल की कीमत 30 रुपये और वनस्पति की 29 रुपये टूट गयी। सोया तेल भी 145 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 44 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चीनी भी 19 रुपये सस्ती हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित