नयी दिल्ली , मई 11 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी की कीमतों में नरमी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 89 रुपये बढ़कर 3,850 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये सस्ता हुआ और 2,780 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटे की कीमत भी 46 रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। उड़द दाल की औसत कीमत 36 रुपये और मूंग दाल की 19 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। वहीं, तुअर दाल 42 रुपये और मसूर दाल 18 रुपये महंगी हुई। चना दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 11 रिंगिट चढ़कर 4,516 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.90 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित