नयी दिल्ली , मई 30 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव घट गया। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी रही। गेहूं की कीमत कमोबेश स्थिर रही जबकि दालों में घट-बढ़ देखी गयी।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 30 रुपये कम होकर 3,837 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,794 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटा आठ रुपये महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 38 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। उड़द दाल नौ रुपये और तुअर दाल तीन रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल का भाव पांच रुपये बढ़ गया। चना दाल में टिकाव देखा गया।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की कीमत 57 रुपये और वनस्पति की 49 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सोया तेल 39 रुपये और पाम ऑयल 15 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल का भाव 16 रुपये बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित