नयी दिल्ली , जून 17 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और दालों में तेजी रही। चीनी गत दिवस से स्तर पर टिकी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 20 रुपये घटकर 3,898 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 12 रुपये मजबूत हुआ और 2,804 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 10 रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत 22 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 15 रुपये और मसूर दाल आठ रुपये महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत सात रुपये और तुअर दाल की छह रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज अवल मुहर्रम (माल हिजरा) का अवकाश रहा। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.22 प्रतिशत चढ़कर 68.19 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल का औसत भाव 92 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। सूरजमुखी तेल 23 रुपये और वनस्पति 11 रुपये मजूबत हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 80 रुपये गिर गयी। सोया तेल 24 रुपये और पाम ऑयल 15 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। वहीं, चीनी कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही स्थिर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित