नयी दिल्ली , जुलाई 12 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। वहीं, गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 33 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 3,884 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं दो रुपये महंगा हुआ और 2,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे का भाव 15 रुपये चढ़कर 3,273 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 44 रुपये और तुअर दाल की 39 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल भी तीन रुपये महंगी हुई। वहीं, चना दाल की कीमत पांच रुपये और मूंग दाल की छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित