नयी दिल्ली , मई 09 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और चीनी में तेजी का रुख रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 89 रुपये गिरकर 3,761 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,785 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 33 रुपये चढ़ गया।

दाल-दलहनों में उड़द दाल को छोड़कर अन्य में गिरावट रही। उड़द दाल 27 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल की कीमत 53 रुपये और मसूर दाल की 32 रुपये टूट गयी। चना दाल 12 रुपये और मूंग दाल 10 रुपये सस्ती हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित