नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं में भी नरमी देखी गयी। चीनी की कीमत गत दिवस के स्तर पर अपरिवर्तित रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 11 रुपये घटकर 3,845 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,780 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल औसतन 15 रुपये और चना दाल चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल में 16 रुपये की गिरावट रही। उड़द दाल और मसूर दाल की कीमत कमोबेश गत दिवस के स्तर पर पड़ी रही।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 45 रिंगिट गिरकर 4,766 रिंगिट प्रति टन पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 70.39 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित