नयी दिल्ली , जून 05 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं में नरमी रही, जबकि चीनी की कीमत भी कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही टिकी रही। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 10 रुपये बढ़कर 3,867 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 20 रुपये सस्ता हुआ और 2,764 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 11 रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल औसतन 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल की कीमत 29 रुपये और उड़द दाल की 21 रुपये गिर गयी। चना दाल 19 रुपये और मूंग दाल दो रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में अगस्त का पाम ऑयल वायदा 47 रिंगिट गिरकर 4,554 रिंगिट प्रति टन बोला गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.01 प्रतिशत की गिरावट में 76.28 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 76 रुपये और सूरजमुखी तेल 35 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 31 रुपये और मूंगफली तेल की 10 रुपये बढ़ गयी। वनस्पति 29 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ जबकि सरसों तेल कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़ा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित