नयी दिल्ली , अप्रैल 24 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ दालों में भी तेजी देखी गयी। गेहूं में नरमी का रुख रहा जबकि खाद्य तेलों के दामों में घट-बढ़ रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 83 रुपये बढ़कर 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं पांच रुपये सस्ता हुआ और 2,773 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 12 रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में मजबूती रही। उड़द दाल 64 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मसूर दाल की कीमत 53 रुपये और तुअर दाल की 51 रुपये बढ़ गयी। मूंग दाल 41 रुपये और चना दाल 21 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 16 रिंगिट चढ़कर 4,595 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.08 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित