नयी दिल्ली , जून 07 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी में भी तेजी देखी गयी जबकि गेहूं के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,794 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे का भाव चार रुपये बढ़कर 3,282 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
सप्ताह के दौरान चना दाल की औसत कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल नौ रुपये और तुअर दाल आठ रुपये महंगी हुई। उड़द दाल नौ रुपये की नरमी रही। मूंग दाल के दाम में कोई साप्ताहिक बदलाव नहीं देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित